storm in uttarakhand
मौसम विभाग की मानें तो, प्रदेश के सात जनपदों- देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल,ऊधमसिंहनगर, पिथौरागढ़ और चम्पावत में अगले 24 घंटे के दौरान तूफान, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। वहीं एडीजी अशोक कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड ने भी इस सम्बन्ध में प्रदेश के सभी वरिष्ठ/पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया गया है।