फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

मंदिर से दर्शन कर लौट रहे यात्रियों को अचानक ऐसे खींच ले गई मौत,तस्वीरें देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे

Tue, 15 May 2018 04:45 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नानकमत्ता (ऊधमसिंह नगर)
1 of 7
accident in khatima
मां पूर्णागिरि के दर्शन कर लौट रहे रामपुर के यात्रियों को मौत अचानक इस तरह खींच ले गई कि वहां चीख पुकार मच गई। हादसा इतना भयानक था कि तस्वीरें देख नहीं पाओगे...

2 of 7
accident in khatima
नानकमत्ता बाईपास पर सोमवार को मारुति वैन और डंपर में आमने-सामने की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं और एक बच्ची भी शामिल हैं। घायलों को खटीमा के नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां से चार को उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) हल्द्वानी रेफर कर दिया।

3 of 7
accident in khatima
रामपुर निवासी 11 लोग ओमिनी वैन (यूपी 22 एए 1750) से मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए आए थे। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे ये लोग दर्शन कर घर लौट रहे थे। शाम करीब 4:20 बजे नानकमत्ता बाईपास पर सुंदरनगर गांव के पास तेज रफ्तार वैन की टक्कर सामने से आ रहे रेत से लदे डंपर (यूके 04 सीबी 2475) से हो गई।
 

4 of 7
accident in khatima
इधर, वैन में सवार कुछ लोग छिटककर सड़क पर आ गिरे, जबकि अन्य वैन में ही फंसकर रह गए। दोनों वाहनों के टकराने की आवाज काफी दूर तक सुनाई पड़ी। मौके पर पहुंचे सुंदरनगर के ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस  से घायलों को खटीमा के नागरिक अस्पताल भिजवाया।

5 of 7
accident in khatima
हादसे की सूचना मिलते ही खटीमा सीओ कमला बिष्ट, कोतवाल कुंवर सिंह रावत, एसएसआई जगदीश ढकरियाल सहित बड़ी संख्या में पुलिस के जवान घायलों के पहुंचने से पहले ही अस्पताल पहुंच चुके  थे। घायलों के अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने एक बच्ची समेत चार लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

6 of 7
accident in khatima
हादसे में परविंदर उर्फ सोनू (21) पुत्र श्रीराम (वैन चालक) निवासी सुनारखेड़ा गांव, रामपुर,  रेखा (25) पुत्री चरनलाल, सीमा (28) पत्नी मुकेश, अनुष्का (1) पुत्री मुकेश , 5- मुकेश (35) पुत्र चरनलाल ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

7 of 7
accident in khatima
चरनलाल (50) निवासी सुनारखेड़ा, रामपुर, विनीता (13) पुत्री चरनलाल, रितेश (2) निवासी गुजरेला रामपुर, अरविंद (6) निवासी गुजरेला, गीता (18) मुकेश की साली, प्रमोद (22) पुत्र छेदालाल निवासी गोटिया चौराहा राज डांडिया रामपुर की हालत गंभीर बनी हुई है।
Next
AU ऐप में पढ़ें