फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के सुमित ने बनाया 'रईस' का ऐसा मैशअप कि 'जबरा फैन' हुए किंग खान

Fri, 16 Dec 2016 01:43 PM IST
नलिनी गुसाईं / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
raees
श्रीनगर के सुमित पुरोहित ने बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख की आने वाली फिल्म रईस के प्रोमो की आवाज का एक हॉलीवुड शो के साथ ऐसा मैशअप तैयार किया कि वो यू-ट्यूब पर पोस्ट करते ही वायरल हो गया।
विज्ञापन

2 of 8
raees
मैशअप को अब तक ढाई लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
 
विज्ञापन

3 of 8
raees
सुमित और उत्तराखंडियों को गौरांवित करने वाली बात यह है कि खुद किंग खान ने इस मैशअप को यू-ट्यूब पर देखा। वो इससे इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने मैशअप की सराहना करते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट भी किया।
 

4 of 8
raees
अमर उजाला से बातचीत में श्रीनगर के प्रोफेसर केसी पुरोहित के बेटे सुमित पुरोहित ने बताया कि इससे पहले वो फिल्म बैंगिस्तान की कहानी भी लिख चुके हैं, कई विज्ञापन भी कर चुके हैं। पर इस बार उन्होंने जो भी किया वह मजाक मजाक में किया।
 
विज्ञापन

5 of 8
Youtube
बताया कि यह बेहद तकनीकी काम है लेकिन उन्होंने जल्द ही पूरा कर लिया। बताया कि जब उन्होंने हॉलीवुड शो के साथ शाहरूख की फिल्म के प्रोमो की आवाज का मैशअप तैयार किया। तब उन्हें नहीं पता था कि यह शो शाहरूख खान का फेवरेट है बल्कि उनके ट्वीट से यह पता चला। 
 
विज्ञापन

6 of 8
रईस
शाहरूख की फिल्म के डायलाग से मिलता हुआ एक हॉलीवुड नार्केस शो लिया। इस शो के साथ फिल्म के डायलाग की आवाज को मैश करते हुए यह मैशअप तैयार किया गया। जो कि उस शो के साथ पूरी तरह से मैश हो गया।
 
विज्ञापन

7 of 8
AMAZON - फोटो : AMAZON
इसके बाद एक के बाद कर लोग यू-ट्यूब पर इसे पसंद करते गए। खुद शाहरूख ने ट्वीट में लिखा है कि मेरे फेवरेट शो को रईस के डायलाग के साथ जिस तरह से मैश किया गया है। मुझे ये बेहद पसंद आया। 
 
विज्ञापन

8 of 8
सुमित पुरोहित ने बताया कि बहुत जल्द अमेजन की वीडियो चैनल इंडिया में दिखाई देंगे। हालांकि विदेशों में कुछ जगहों पर पहले से ही यह है। इस चैनल पर आने वाले कुछ शो सुमित ने लिखे हैं। बताया कि कुछ विज्ञापनों के साथ ही इन दिनों मुंबई में ही अमेजन के काम में व्यस्त हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें