अगर आप परिवार के साथ चारधाम यात्रा का मन बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। जानें, यात्रा के दौरान आपको किन-किन बातों का ख्याल रखना जरूरी है।
विज्ञापन
2 of 9
अगर आप अपने वाहन में चारधाम यात्रा का प्रोग्राम बना रहे हैं तो पढ़ें। जैसा कि आप जानते ही हैं कि चारधाम के लिए आपको पहाड़ पर संकरी सड़कों से होकर गुजरना है तो इसलिए हम आपको ड्राइविंग के कुछ टिप्स दे हैं।
विज्ञापन
3 of 9
पहाड़ की संकरी सड़कों के मद्देनजर यह जरूरी है कि आप सड़क में बांए तरफ ही ड्राईविंग करें। मोड़ पर हॉर्न का प्रयोग जरूर करें। साथ ही ओवरटेक करने से बचें। जितना हो सके सुरक्षित यात्रा करें। कभी भी स्थानीय वाहनों से रेस लगाने की न सोचें। गाड़ी चलाते वक्त शराब का सेवन बिल्कुल न करें।
4 of 9
rout
माना कि आपको पहाड़ पर ड्राईविंग का काफी अनुभव हो, लेकिन ड्राईविंग करते वक्त स्लीपर का प्रयोग कतई न करें। जूते ही प्रयोग में लांए। साथ ही इस बात का ख्याल रखें कि गाड़ी ओवरलोड न हो। जितना जरूरत का सामान हो वहीं रखें, अनावश्यक नहीं।
विज्ञापन
5 of 9
rout
गाड़ी आठ घंटे प्रतिदिन से ज्यादा न चलाएं। अगर आप स्वस्थ हैं तो ही आप गाड़ी सही चलाने में समर्थ होंगे। जब भी बीच में आपको नींद आने लगे, गाड़ी रोककर टहल लें। या फिर पानी से मुंह धो ले। इससे आप प्रेश फील करने लगेंगे।
विज्ञापन
6 of 9
वैसे पहाड़ में रात्रि के वक्त गाड़ी बिल्कुल न चलाएं। हालांकि बेहद जरूरी मौकों पर डिप्पर लाइट का प्रयोग जरूर करें। प्रतिदिन गाड़ी चलाने से पूर्व गाड़ी के ब्रेक और हैंड ब्रेक जरूर चैक कर लें। पहाड़ में गाड़ी चलाते वक्त स्पीड पर ध्यान बरकरार रखें।
विज्ञापन
7 of 9
गाड़ी बिल्कुल कंफर्ट होकर चलाएं। अगर रास्ते में कोई वाहन आपसे पास मांगे तो उसे दें दे। आगे रहने या जल्दी की हड़बड़ी में बिल्कुल न रहें। गाड़ी में फर्स्ट एड बॉक्स जरूर साथ रखें। साथ ही गाड़ी के लिए एक्स्ट्रा टायर और स्पेयर्स भी अनिवार्य हैं।
8 of 9
चारधाम में गाड़ी चलाने से पूर्व गाड़ी के सभी कागजात चैक कर लें। आपका चलाऊ ड्राईविंग लाइसेंस भी इस कागजों में जरूरी है। ताकि रास्ते में चैकिंग के दौरान आपको दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
प्रतिदिन गाड़ी चलाने से पूर्व तेल जरूर चैक करके रखें। तेल पर्याप्त होना जरूरी है। वैसे रास्ते में आपको कई जगहों पर पेट्रोल पंप मिलने की संभावना ज्यादा है। लेकिन अपनी तैयारी जरूर रखें।