फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी : बुजुर्गों, मरीजों और शादी वालों के लिए उत्तराखंड में खास इंतजाम

Tue, 22 Nov 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
बैंकों की लाइन में लगे लोग - फोटो : AmarUjala
नोटबंदी से परेशान बुजुर्ग, निशक्त जन, मरीज, शादी वाले लोगों को राहत के लिए बैंकों में विशेष काम होगा। सुबह 9:30 बजे से 10 बजे तक ऐसे लोग अपने बैंक से पैसा निकाल सकते हैं। मुख्य सचिव एस रामास्वामी ने बैंक अधिकारियों और जिलाधिकारियों की बैठक में यह निर्देश दिए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
एस. रामास्वामी
सीएम के निर्देश पर सोमवार को सचिवालय में यह बैठक बुलाई गई, जिसमें मुख्य सचिव में निर्देश दिए गए कि चूंकि जिला सहकारी बैंकों में किसानों के 500-1000 रुपये के नोट जमा नहीं हो पा रहे हैं, लिहाजा ऐसे किसानों के लिए पीएनबी, एसबीआई आदि पब्लिक सेक्टर के बैंकों में खाते खोले जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 7
bank shimla
यहां जो पैसा किसान जमा करेंगे, उतनी नई करेंसी ही जिला सहकारी बैंकों को भेज दी जाएगी, ताकि प्रदेश के किसानों को परेशानी न हो। इसके अलावा बैंकों को निर्देश दिए गए हैं कि मरीजों, निशक्त जनों, बुजुर्गों के लिए अलग से व्यवस्था करें। लिहाजा, सभी बैंकों में मंगलवार से सुबह 9:30 बजे से 10 बजे तक केवल इन लोगों को पैसा निकालने या जमा करने का मौका मिलेगा।

4 of 7
pan card
बैठक में आरबीआई के अधिकारियों ने बताया कि 2.50 लाख रुपये शादी के लिए निकालने को पैन कार्ड देना अनिवार्य होगा। इस पर मुख्य सचिव ने कहा कि सीएम के स्तर से केंद्र सरकार से आग्रह किया जा रहा है कि किसानों को पैन कार्ड की अनिवार्यता से अलग रखा जाए।
विज्ञापन

5 of 7
नकली नोट
बैठक में सभी जिलाधिकारियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से निर्देश दिए गए हैं कि वह आधार कार्ड बनवाने के लिए शिविर लगवाएं, ताकि लोगों को अपने खाते खुलवाने में दिक्कतें न आएं। उन्होंने कहा कि किसानों को बीज और खाद की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। सभी सरकारी करों, बिल, ड्यूटीज, रॉयल्टी आदि का भुगतान 1000 व 500 के नोट से किया जा सकता है।
विज्ञापन

6 of 7
दून अस्पताल - फोटो : file photo
मुख्य सचिव ने साफ किया कि किसी भी सरकारी अस्पताल में अगले तीन महीने तक कोई यूजर चार्ज नहीं लिया जाएगा। बिजली के बिल 24 नवंबर तक 500-100 रुपये के नोट से जमा करा सकते हैं। इसके अलावा किसान अपने ट्यूबवेल के बिजली बिल का 50 प्रतिशत जमा करा सकते हैं और बाकी 50 प्रतिशत वह 30 जून 2017 तक जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
currency
इस पर कोई सरचार्ज नहीं लगेगा। बैठक में अपर मुख्य सचिव डॉ. रणवीर सिंह, प्रमुख सचिव ऊर्जा उमाकांत पंवार, प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास मनीषा पंवार, सचिव वित्त अमित नेगी, सचिव परिवहन एनएस नपलच्याल, सचिव गृह विनोद शर्मा, आरबीआई के महाप्रबंधक सुब्रत दास, केएस ज्योत्सना, उपमहाप्रबंधक आरबीआई, सुबीर कुमार मुखर्जी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें