एक ग्रह ने अपनी चाल बदल ली है। जिससे सभी राशियों पर प्रभाव पड़ने वाला है। आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में जिन पर इस बदलाव का विशेष प्रभाव पड़ने वाला है।
विज्ञापन
2 of 8
वृश्चिक राशि
पंडित भगवती प्रसाद थपलियाल बताते हैं कि एक नवंबर देर रात 12:45 के बाद से बुध ग्रह ने वृश्चिक राशि में प्रवेश कर लिया है। वृश्चिक राशि में बुध छह जनवरी तक रहेंगे। बुध ग्रह की इस बदली चाल से कुछ राशियों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। इसके बाद 10 दिसंबर से बुध वक्री हो जाएंगे।
विज्ञापन
3 of 8
मेष्ा
मेष राशि : इस राशि में आठवें स्थान पर बुध जाएंगे। बुध के साथ पुरुष ग्रह होने से स्थिति और भी शुभ होगी। बुध के इस गोचर से मेष राशि वालों को शुभ फल मिलेंगे। हालांकि मेहनत करनी पड़ेगी। मेष राशि धारकों को अपनी और माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।
वृष राशि : बुध का यह गोचर आपके सातवें स्थान पर जाएगा। बुध के इस गोचर से चारों ओर लाभ मिलेगा। मुकदमे में जीत होगी, दूसरों की भलाई का मौका मिलेगा। घर में अशुभ स्थिति होने पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
4 of 8
कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
मिथुन राशि : बुध की बदली चाल आपकी वाणी को प्रभावशाली बनाएगी। लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। आपका हृदय दूसरों के लिए उतना प्रयत्नशील रहेगा जितना कि खुद के लिए। धैर्य रखने से तरक्की हो सकती है।
कर्क राशि : कर्क राशि में पांचवें स्थान पर बुध जाएंगे। इस गोचर से आप प्रसन्नचित रहेंगे। अचानक मुख से निकला वाक्य आपके लिए शुभकारी होगा। धन और परिवार में बढ़ोत्तरी होगी। गो पालना या उसकी सेवा लाभकारी होगा।
विज्ञापन
5 of 8
सिंह राशि
सिंह राशि : इस राशि में चौथे भाव में बुध के गोचर के साथ यदि स्त्री और पुरुष ग्रह बली हों तो व्यक्ति दूसरों की परेशानियों को अपने से ऊपर ले लेता है और धैर्य रखने वाला होता है। कुछ समय के लिए आप मानसिक रूप से अशांत हो सकते हैं। इस दौरान कोई सरकारी पद भी प्राप्त हो सकता है।
कन्या राशि : बुध का यह गोचर दूसरों से आपके संबंध अच्छे बनाएगा। धन और कुटुंब आदि में बढ़ोत्तरी होगी। संतान के लिए यह शुभ फलदाई होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से बुध आपके लिए फायदेमंद होगा।
विज्ञापन
6 of 8
तुला
तुला राशि : बुध के लिए आपका यह गोचर दूसरे स्थान पर होगा। बुध के इस गोचर से आप बुद्धिमान, लेकिन स्वार्थी प्रवृत्ति और खुद में रहने वाले होंगे। साथ ही हर बात का हाजिर जवाब देंगे। अपने प्रयासों से उत्तम फलों की प्राप्ति करेंगे।
वृश्चिक राशि : आपके पहले स्थान पर बुध का गोचर होगा। बुध के इस गोचर से आपको धन की कोई चिंता नहीं होगी। आपकी कन्या को भी इसका फायदा मिलेगा। ससुराल पक्ष को हानि हो सकती है। जीभ का स्वाद आपको भारी पड़ सकता है।
विज्ञापन
7 of 8
मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
धनु राशि : इस राशि में 12वें स्थान पर बुध का यह गोचर आपके लिए धन के कोष को भरने वाला होगा। आपको मान-सम्मान, प्रसिद्धि सब मिलेगी। अधिक व्यय करने से धन हानि उठानी पड़ सकती है। बिजनेस में नुकसान हो सकता है।
मकर राशि : आपके 11वें स्थान पर बुध जाएगा। बुध के इस गोचर से आप धनवान एवं सर्वगुण संपन्न होंगे। संतान को अच्छी शिक्षा प्राप्त होगी। बुध की अशुभ स्थिति में धन की हानि के साथ ही समय की भी बर्बादी होगी।
कुंभ राशि : बुध का यह गोचर आपके 10वें स्थान पर होगा। बुध के इस गोचर से आप हमेशा खुश रहेंगे और सबकी आज्ञा का पालन करेंगे। साथ ही नीतियों से प्यार करेंगे और शास्त्रों की जानकारी में रुचि दिखाएंगे।
मीन राशि : बुध का यह गोचर आपके 9वें स्थान पर होगा। आप कुटुंब के सारे कर्तव्य अच्छे से निभाएंगे। धर्म, आयु और धन में वृद्धि होगी। बुध की अशुभ स्थिति में शरीर को कष्ट हो सकता है। रक्त संबंधी विकार हो सकते हैं।