फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neha Saxena: मेरी मां ही मेरे पिता..मेरे दोस्त...मेरा बॉयफ्रेंड...मंच पर अभिनेत्री की बातें जीत गई सबका दिल

Mon, 25 Sep 2023 02:18 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
मां के साथ नेहा - फोटो : amar ujala
'मेरी मां ही मेरे लिए मेरे पिता है...मेरे दोस्त है और मेरा बॉयफ्रेंड हैं...मेरी सबकुछ है। अपने हर किरदार के जरिए लोगों का दिल छू लेने वाली नेहा इस बार अपने इन शब्दों से पूरी महफिल का दिल जीत गई। साउथ इंडस्ट्री में अपनी धाक रखने वाली देहरादून की नेहा सक्सेना अपनी सफलता की सारा श्रेय अपनी मां को देती हैं, जो इस पूरे सफर में उनकी ढाल बनीं।

दून फिल्म फेस्टिवल में पहुंची साउथ की जानी-मानी अभिनेत्री और उत्तराखंड की बेटी नेहा सक्सेना ने संघर्ष में तपकर निकलने के बाद अपनी पहचान बनाई है। फिल्म फेस्टिवल के मंच पर बेटी ने अपना सम्मान मां को समर्पित किया। इस दौरान नेहा ने बताया कि उनकी मां ने कितनी मुश्किलें उनकी परवरिश की।

एक सड़क हादसे में नेहा ने अपने पिता को खो दिया। तब नेहा की मां सात महीने की गर्भवती थी। अपनी मां को संघर्ष करता देख नेहा ने बचपन से ही कुछ बनने की ठानी थी। इस दौरान नेहा के शब्दों ने जहां मां की आंखों को भी नम किया, वहीं बेटी को सम्मान पाता देख चेहरे पर खुशी की चमक भी दिखी। साउथ इंडस्ट्री में अपने 12 साल पूरे कर चुकी नेहा को यहां ' साउथ अडॉप्टेड डॉटर' का टाइटल मिला है।
 
विज्ञापन

2 of 5
नेहा सक्सेना - फोटो : amar ujala
देहरादून नेहा सक्सेना की कहानी हर उस लड़की  के लिए प्रेरणा है, जो छोटे शहरों से निकलकर अभिनय कि दुनिया में नाम कमाना चाहती हैं। नेहा आज दक्षिण भारतीय फिल्मों के बड़े-बड़े अभिनेताओं और निर्देशकों के साथ काम कर रही हैं। बकौल नेहा, आर्थिक स्थिति ऐसी थी कि स्कूल फीस तक देना मुश्किल था। पर मैं पढ़ाई में अच्छी थी, इसलिए स्कूल ने मेरी फीस माफ कर दी थी।
विज्ञापन

3 of 5
नेहा सक्सेना - फोटो : amar ujala
बहुत कम उम्र से पढ़ाई के साथ कमाना शुरू किया।  पीसीओ बूथ से लेकर ज्वेलरी शॉप तक में मैंने काम किया। नेहा ने बताया कि अपनी जिम्मेदारी और सपने में सामंजस्य बनाते हुए मैंने सबसे पहले मां को आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाया। सारे लोन चुकाए।

4 of 5
दून फिल्म फेस्टिवल में पहुंची साउथ की फेमस एक्ट्रेस नेहा सक्सेना - फोटो : amar ujala

इसके बाद ही अपने सपने को साकार करने के लिए साउथ इंडस्ट्री का रुख किया। यहीं से मेरा एक और संघर्ष शुरू हुआ। उत्तर की लड़की के लिए दक्षिण में जगह बना पाना मुश्किल था। वहां की भाषा मुझे नहीं आती थी, इसलिए ऑडिशन में कई बार बाहर हो गई। नेहा बताती हैं कि एक फैशन शो के दौरान निर्देशक को मेरे बाल पसंद आए और यहीं से मुझे अपनी 2013 में अपनी पहली तुलु फिल्म मिली। और इस फिल्म के बाद प्रोजेक्ट की बारिश होने लगी। 

ये भी पढ़ें...चित्राशी रावत: चक दे इंडिया फेम अभिनेत्री ने बताई इच्छा- बड़े पर्दे पर निभाना चाहती हूं तीलू रौतेली का किरदार

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नेहा सक्सेना - फोटो : amar ujala
अभिनेत्री नेहा सक्सेना का कहना है कि उत्तराखंडी होने के नाते मैं चाहती हूं कि मैं यहां के लिए कुछ करुं। यहां की फिल्म एसोसिएशन के साथ यहां की संस्कृति को बढ़ावा दूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें