फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम त्रिवेंद्र ने दिया उत्तराखंड आने का न्यौता तो सोनू सूद ने जताई इन दो जगह जाने की इच्छा, खाना चाहते हैं ये डिश...

Sun, 07 Jun 2020 03:28 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
अभिनेता सोनू सूद उत्तराखंडियों के लिए भी मसीहा बने हैं। उन्होंने मुंबई में फंसे कई प्रवासियों को अपने खर्च पर उत्तराखंड भेजा है। इसके चलते मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोनू सूद का आभार जताया है और उत्तराखंड आने का न्यौता दिया। सीएम की इस बात पर सोनू ने जल्द ही यहां आने की बात कही और इन दो जगह जाने की इच्छा जताई।

विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सोनू सूद का कहना है कि वे बदरी-केदार के दर्शन करना चाहते हैं। इसके लिए वे जल्द ही यहां आएंगे। बता दें कि शनिवार को अभिनेता सूद ने मुंबई में फंसे कई प्रवासियों को अपने खर्च पर उत्तराखंड भेजा है। मुख्यमंत्री रावत ने सोनू सूद को न केवल उत्तराखंड आने का न्योता दिया, बल्कि अपनी किसी भी फिल्म की शूटिंग राज्य में करने के लिए हर संभव मदद के लिए आश्वस्त भी किया।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री ने अपनी फेसबुक वॉल पर लिखा है कि अभिनेता सोनू सूद तथा उनके जैसे कई धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने विभिन्न प्रदेशों के प्रवासियों को मुंबई तथा देश के अन्य राज्यों से उनके घर भेजने में जो योगदान दिया वह बेहद सराहनीय है। उन सभी का हृदय की गहराइयों से आभार प्रकट करता हूं। सरकार और समाज का सहयोग ही हमें इस वैश्विक महामारी को हराने में मददगार साबित होगा।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
सोनू सूद ने उनकी पोस्ट पर जवाब दिया है कि मुख्यमंत्री से फोन पर बात कर अच्छा लगा। जिस सादगी और गर्मजोशी से मेरे प्रयासों की सराहना की उससे मुझे और बल मिलता है। मैं जल्द ही बदरी-केदार दर्शनार्थ उत्तराखंड आऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, उनके एक फैन ने सोशल मीडिया पर उन्हें धन्यवाद लिखा तो सोनू सूद ने इसका जवाब भी दिया। उन्होंने लिखा है 'चलो अब उत्तराखंड में भी कंडाली का साग, गहत की दाल के परांठे पक्के हुए। जल्दी ही मिलते हैं मेरे उत्तराखंड के नए परिवार से...'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें