फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई महीने से मुंबई में फंसे दीपक और ललित के लिए फरिश्ता बने सोनू सूद, उत्तराखंड पहुंच बताई आपबीती

Sun, 07 Jun 2020 02:09 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीडीहाट (पिथौरागढ़)
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के कारण मुंबई में फंसे प्रवासियों के लिए फिल्म अभिनेता सोनू सूद बड़े मददगार साबित हुए। ढाई महीने से मदद का इंतजार कर रहे डीडीहाट के दो युवाओं के लिए सोनू सूद ने फ्लाइट की टिकटें बुक कराईं। देहरादून पहुंचे दोनों युवक सात दिन के क्वारंटीन के बाद अपने घर पहुंचेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
डीडीहाट के किरोली निवासी दीपक कन्याल और दूनाकोट निवासी ललित तिवारी मुंबई में काम करते हैं। दीपक कन्याल मरीन पोर्ट में और ललित तिवारी किसी अन्य कंपनी में काम करता था। लॉकडाउन हुआ तो दोनों वहीं फंस गए। घर लौटने के लिए कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण दोनों ढाई माह तक कमरे में ही रहे।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
दीपक और ललित ने बताया कि वे जिस स्थान पर थे, वहां से मुंबई का स्लम एरिया पास ही था। वहां पर लगातार बढ़ रहे कोरोना पॉजिटिव मामलों से मन में खौफ पैदा हो जाता था। घर लौटने की जितनी भी कोशिशें होतीं सभी बेकार चली जातीं। उन्होंने कौथिग फाउंडेशन के जगजीवन कन्याल को अपनी समस्या बताई।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इस बाबत जब जगजीवन ने सोनू सूद को बताया तो उन्होंने दो टिकटें मुंबई से देहरादून के लिए बुक करा दीं। इसके बाद दोनों शनिवार को विमान से देहरादून पहुंचे, जहां पर दोनों को सात दिन क्वारंटीन में रहना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीपक और ललित ने फोन पर बताया कि ढाई माह बाद खुली हवा में सांस ले रहे हैं। उन्हें एक बार ऐसा लगा कि वे घर नहीं लौट पाएंगे। उन्होंने अभिनेता सोनू सूद का शुक्रिया अदा किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें