घर के बाहर पड़ा मृतक महिला का शव
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि क्यूरा फार्म निवासी 60 वर्षीय जैमती देवी पत्नी सोबन सिंह सुबह दरांती लेकर घास काटने जा रही थी। इस दौरान उसकी बड़े बेटे डिगर सिंह कोरंगा (30) से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जानकारी के अनुसार, डिगर ने जैमती के हाथ से धारदार दरांती छीनकर उनके सीने पर वार कर दिया।