फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

गुस्से में बेटे के सिर पर हुआ खून सवार, दरांती उठाई और काट डाली मां की गर्दन, तस्वीरें...

Tue, 08 Oct 2019 08:27 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौलापार (नैनीताल)
1 of 6
मां की गर्दन काटने वाला आरोपी बेटा - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नैनीताल के गौलापार क्षेत्र के उदयपुर गांव में बेटे ने दरांती से अपनी मां की गर्दन काटकर उसकी हत्या कर दी। हत्यारोपी बेटा मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है।

2 of 6
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय लोगों की मदद से चोरगलिया पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर मां के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना इतनी जघन्य थी कि सिर धड़ से करीब तीन फीट दूर जाकर गिरा। क्षेत्र में इस दिल दहला देने वाली इस वारदात से हर कोई सन्न है। 

3 of 6
घर के बाहर पड़ा मृतक महिला का शव - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि क्यूरा फार्म निवासी 60 वर्षीय जैमती देवी पत्नी सोबन सिंह सुबह दरांती लेकर घास काटने जा रही थी। इस दौरान उसकी बड़े बेटे डिगर सिंह कोरंगा (30) से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जानकारी के अनुसार, डिगर ने जैमती के हाथ से धारदार दरांती छीनकर उनके सीने पर वार कर दिया। 

4 of 6
पुलिस की हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
डिगर सिंह इतने गुस्से में था कि उसने दराती से मां का सिर धड़ से अलग कर दिया। घटना का खुलासा तब हुआ जब पड़ोसी बसंती बिष्ट का बेटा तिमिल के पत्ते लेने जैमती देवी के घर पहुंचा। वह वहां नजारा देख दंग रह गया। वह तुरंत वहां से भाग निकला। 

5 of 6
मां और बेटा - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही बसंती वहां पहुंची तो वह भी जैमती देवी के खून से लथपथ शव को देख चिल्लाने लगी। तभी वहां अन्य पड़ोसी भी जमा हो गए। लोगों को देख डिगर ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। सूचना पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो उसने पुलिसकर्मियों पर भी वार कर दिया। इस दौरान पुलिस ने भागकर अपनी जान बचाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आरोपी को काबू में करने की कोशिश में घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
डिगर सिंह को पकड़ने के लिए एक पड़ोसी इंद्रजीत ने हिम्मत दिखाई। उसने किसी तरह उसे काबू में किया लेकिन डिगर सिंह ने कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इस बीच कुल्हाड़ी तारों के बीच में फंस गई और नीचे गिर गई। इंद्रजीत भी इस दौरान नीचे गिर गया जिससे उसके हाथ में फैक्चर हो गया।
Next
AU ऐप में पढ़ें