फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवती अमावस्या स्नान: हरिद्वार में भक्तों की भारी भीड़, शुभ मुहूर्त में लगाई गंगा में पावन डुबकी

Mon, 03 Jun 2019 10:13 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
आज सोमवार को सोमवती अमावस्या स्नान के लिए बाहरी प्रदेशों से लाखों श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे और गंगा में पावन डुबकी लगाई। स्नान के लिए श्रद्धा का ऐसा सैलाब उमड़ा कि हर तरफ यात्री ही यात्री नजर आए।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
होटल, आश्रम और धर्मशालाओं में हाउस फुल के बोर्ड लटके दिखे। हजारों यात्रियों ने खुले मैदानों में ही डेरा डाल दिया। सोमवार की सुबह गंगा घाटों पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान पुलिस विभाग भी सतर्क दिखा।
 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
वहीं रविवार शाम की गंगा आरती का दृश्य भी देखने लायक था। हरकी पैड़ी और आसपास के गंगा घाट मिनी भारत नजर आ रहा था। रविवार को धूम्राक्ष योग और कृतिका नक्षत्र होने के कारण अमावस्या का पुण्य योग सांय काल 4.40 बजे से शुरू हो गया था। इसलिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान शुरू कर दिया था।
 

4 of 5
- फोटो : इंस्टाग्राम
मुख्य स्नान आज सोमवार को है। रविवार रात को 12 बजते ही स्नान शुरू हो गया। रात में ही स्नान करने वालों ने गंगा घाटों और आसपास के मालवीय द्वीप, सुभाष घाट, महिला घाट, गऊघाट पर डेरा जमा लिया था। सोमवार को दिनभर स्नान चलता रहेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
अमावस्या पर स्नान के बड़े योग हैं। छह पर्व एक दिन पड़ रहे हैं। उन सभी का लाभ गंगा स्नान से प्राप्त होगा। सोमवती अमावस्या पर हजारों महिलाएं सूत के धागे लपेटते हुए पीपल के वृक्ष की परिक्रमा करेंगी। रोहिणी मुहूर्त में सूर्योदय हो जाने के बाद पूरे दिन प्रमान योग और रोहिणी नक्षत्र बना रहेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें