फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा रामदेव का सैनिकों के बच्चों और पूर्व सैनिकों के लिए बड़ा एलान

Thu, 22 Dec 2016 03:17 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
Baba Ramdev - फोटो : AmarUjala
पतंजलि योगपीठ में दस दिन से चल रहे सीमा सुरक्षा बल के जवानों का योग प्रशिक्षण शिविर के समापन पर योग गुरु बाबा रामदेव ने बड़ा एलान किया है। कहा कि आचार्यकुलम में सैनिकों के बच्चों को प्रवेश के लिए सीटें आरक्षित की जाएंगी।
विज्ञापन

2 of 5
ssb in patanjali - फोटो : AmarUjala
उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों को देशभर में पतंजलि योगपीठ के सेवा कार्यों में जोड़ा जाएगा। उन्होंने पतंजलि के योग पाठ्यक्रम को अपने प्रशिक्षण कोर्स में शामिल करने के लिए सीमा सुरक्षा बल को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

3 of 5
Ramdev not keen to wed his niece to Lalu's son
कार्यक्रम में सीमा सुरक्षा बल के अपर महानिदेशक कमल नयन चौबे ने कहा कि योगगुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण द्वारा भारतीय संस्कृति और वैदिक परंपरा को दुनिया में जिस तरह से पहुंचाया जा रहा है वह अनुकरणीय है।

4 of 5
d
पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि स्वामी रामदेव स्वयं में एक योद्धा संन्यासी हैं। एक संन्यासी के संकल्प से देश में आंतरिक सृजन होता है और सैनिक के संकल्प से दुनियाभर में देश की वह सृजनात्मक शक्ति गौरवान्वित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बाबा रामदेव
शिविर में देशभर से सीमा सुरक्षा बल के 1800 जवानों ने हिस्सा योग के गुर सीखे। इस दौरान डीआईजी प्रशिक्षण एसएस डोगरा, सुमेर सिंह, जोधपुर के डीआईजी ओमशंकर झा, प्रशिक्षण विंग के डीआईजी धीरेंद्र सिंह आदि अधिकारी  मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें