पांच सौ की नई करेंसी की क्वालिटी को लेकर ऐसी चौंकाने वाली बात सामने आई है जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।
विज्ञापन
2 of 6
500 का नया नोट
यह वाकया तब हुआ जब एक व्यक्ति भूलवश पांच सौ की नई करेंसी का नोट पैंट की जेब में रखकर भूल गया और वह पैंट धुलने के लिए धुलाई मशीन में चली गई।
विज्ञापन
3 of 6
new note color fade
- फोटो : AmarUjala
धुलाई मशीन से निकलकर जब पैंट बाहर आई तो जो नोट की जो तस्वीर सामने आई उसने पांच सौ ने नए नोट की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल उठा दिया है। पांच सौ के नए नोट का रंग उतर गया था। नोट पर अंकित गांधी जी और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और अन्य अक्षर धुंधले हो चुके थे।
4 of 6
new note color fade
- फोटो : AmarUjala
ऋषिकेश के हरिधाम कॉलोनी, वीरभद्र निवासी पिंकेश सैनी ने जब धुलाई के बाद नोटों की यह हालत देखी तो वह बिल्कुल हैरान रह गए। वहीं, पैंट में पड़े सौ रुपये के नोट बिल्कुल सही हालत में मिले हैं।
विज्ञापन
5 of 6
new note color fade
- फोटो : AmarUjala
पिंकेश सैनी ने बताया कि गलती से उनकी पैंट की जेब में पांच सौ का नया नोट व कुछ सौ के नोट छूट गए थे। वाशिंग मशीन धुलाई के बाद पांच सौ के नोट की सूरत बिल्कुल बदल गई है। इसके बावजूद सौ रुपये के सभी नोट सही हालत में मिले। पांच सौ के नोट पर अंकित अक्षर आदि सबकुछ काफी धुंधला हो चुका है।
दावे के अनुसार पुराने पांच सौ के नोट के मुकाबले नया नोट काफी सुरक्षित है, लेकिन पिंकेश सैनी के सामने अब धुंधले हो चुके पांच सौ के नोट को चलाने की चुनौती है। पिंकेश सैनी का कहना है कि उनका पांच सौ रुपये का नया नोट कोरा कागज की तरह हो गया है।