फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरु हुई बर्फबारी, मौज करनी है तो चले आइए, तस्वीरें देखकर खुद को रोक नहीं पाएंगे

Tue, 06 Feb 2018 06:18 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 5
snowfall in uttarakhand
बर्फबारी के मजे लेने हैं तो देर किस बात की। यहां का प्लान बनाएं और जल्दी से आ आएं। तस्वीरें...

 
विज्ञापन

2 of 5
snowfall in uttarakhand
चमोली जिले में बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, लाल माटी, फूलों की घाटी समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। मलारी क्षेत्र की चोटियों में भी शाम छह बजे से बर्फबारी शुरू हो गई। निचले क्षेत्रों में दिनभर आसमान में बादल छाने से सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। जोशीमठ, पीपलकोटी, चमोली, गोपेश्वर और पोखरी क्षेत्र में दिनभर शीतलहर चलती रही।

 
विज्ञापन

3 of 5
snowfall in uttarakhand
केदारनाथ धाम में सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। इस दौरान बारिश और बर्फबारी की संभावना भी बनी, लेकिन बर्फबारी नहीं हुई। तेज बर्फीली हवाएं चलने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। केदारनाथ चौकी प्रभारी बिपिन चंद्र पाठक ने बताया कि बीते दिनों की अपेक्षा सोमवार को अधिक ठंड महसूस की गई है। रुद्रप्रयाग में भी दिनभर बादल छाए रहे।

 

4 of 5
snowfall in uttarakhand
यहां सोमवार को फिर से मौसम का मिजाज बदल गया। पौड़ी में सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद हल्की सर्द हवाएं चलने लगी जिससे मौसम में ठंडक महसूस की गई। ठंड से बचने के लिए लोगों को अंगीठी और हीटर का सहारा लेना पड़ा। ठंड के कारण शाम को अधिकांश बाजार भी समय से पहले बंद हो गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
snowfall in uttarakhand
टिहरी जिले में मौसम के एकाएक करवट बदलने से एक बार फिर ठंड ने दस्तक दे दी है। सोमवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए थे। दिनभर आसमान में बादल उमड़ते रहे, लेकिन बरसे नहीं। ठंड के चलते बाजार में जल्द ही सन्नाटा पसर गया था। लोग अधिकांश समय घरों के अंदर ही दुबके रहे। आसमान में बादल छाने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें