snowfall in uttarakhand
चमोली जिले में बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, लाल माटी, फूलों की घाटी समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। मलारी क्षेत्र की चोटियों में भी शाम छह बजे से बर्फबारी शुरू हो गई। निचले क्षेत्रों में दिनभर आसमान में बादल छाने से सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। जोशीमठ, पीपलकोटी, चमोली, गोपेश्वर और पोखरी क्षेत्र में दिनभर शीतलहर चलती रही।