फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारों धाम समेत बर्फ से लकदक हुई उत्तराखंड की वादियां, देखिए बर्फबारी की सुहावनी तस्वीरें...

Fri, 16 Mar 2018 04:19 PM IST
न्यूज डेस्क/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 6
snowfall in uttarakhand
मौसम ने एक बार फिर से करवट बदली तो बर्फबारी से यहां की वादियां लकदक हो गई। देखिए...
विज्ञापन

2 of 6
snowfall in uttarakhand
पहाड़ में बृहस्पतिवार को करवट बदली है। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में हिमपात हुआ है। केदारनाथ धाम में करीब एक फीट नई बर्फ जम चुकी है। शीतलहर का प्रकोप बढ़ने से पुनर्निर्माण कार्य भी व्यापक रूप से प्रभावित हुए है।
विज्ञापन

3 of 6
snowfall in uttarakhand
केदारनाथ धाम में बुधवार रात से ही मौसम खराब था। देर रात हल्की बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा। बृहस्पतिवार सुबह कुछ देर मौसम ठीक रहा, लेकिन सुबह 7 बजे से धाम में हल्की बर्फबारी शुरू हो गई थी। इसके बाद कभी मध्यम तो कभी हल्की बर्फबारी का क्रम बना रहा। मौसम के बिगड़े मिजाज के चलते धाम में पुनर्निर्माण कार्य भी प्रभावित रहे।

4 of 6
snowfall in uttarakhand
निम के प्रभारी कैप्टन सोबन सिंह बिष्ट ने बताया कि धाम में अधिकतम पारा 7 और न्यूनतम माइनस 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रुद्रप्रयाग सहित जनपद के अन्य क्षेत्रों में शाम पांच बजे से रिमझिम बारिश शुरू हो गई। बारिश से जंगलों में लगी आग भी बुझ गई है।
विज्ञापन

5 of 6
snowfall in uttarakhand
उत्तरकाशी जिले में बृहस्पतिवार सुबह से ही छाए बादल दोपहर बाद चली तेज हवाओं के साथ बरस पड़े। जिला मुख्यालय सहित चिन्यालीसौड़, नौगांव, बड़कोट, पुरोला, भटवाड़ी आदि स्थानों में गरज के साथ बारिश हुई। गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम, सुक्की टॉप, हर्षिल, मुखबा आदि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
snowfall in uttarakhand
इस ताजा बारिश बर्फबारी ने जहां एक तरफ काश्तकारों को राहत दी है, वहीं वनाग्नि से चिंतित वन विभाग को भी कुछ समय का सुकून दिया है। चमोली जिले में बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आंशिक बर्फबारी हुई है। बारिश और बर्फबारी से नगरीय क्षेत्रों में जनजीवन अस्त व्यस्त रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें