elephant
लगभग 40 वर्षीय एक दाँत के इस हाथी का भ्रमण क्षेत्र चौरासी कुटिया के आसपास का है। लगभग 2 घंटे चले इस आपरेशन के पश्चात वन कर्मियों ने राहत की सांस ली। रेस्क्यू आपरेशन में मौके पर वन क्षेत्र अधिकारी राजेन्द्र नौटियाल, वन दारोगा अली हसन, अनिल कुमार, मान सिह तथा वन आरक्षी महेन्द्र सिंह, हरपाल सिंह व अन्य कई वन कर्मी शामिल रहे। वन क्षेत्र अधिकारी ने इस घटना की जानकारी तत्काल निदेशक को दी गई।