गंगोत्री में बर्फबारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उत्तरकाशी : गंगोत्री-यमुनोत्री धाम समेत हर्षिल घाटी, मोरी के पर्यटन स्थल केदारकांठा ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। वहीं, उपला टकनौर के साथ निचला टकनौर के रैथल, पिलंग, जौड़ाऊ, तिहार, बार्सू, स्याबा, द्वारी व गोरशाली में भी बर्फबारी शुरू हो गई है। उधर, यमुनोत्री धाम सहित मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली गांव सहित गीठ पट्टी के 12 गांवों को जोड़ने वाले राड़ी, ओरछा बैंड क्षेत्र में बर्फबारी हो रही है।