फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Snowfall In Uttarakhand: बदरी-केदार और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी, तस्वीरों में देखें पहाड़ों का खूबसूरत नजारा

Sat, 08 Oct 2022 05:39 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली)
विज्ञापन
1 of 5
उत्तराखंड हेमकुंड साहिब में बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला
मौसम बदलने के साथ ही बदरीनाथ, केदारनाथ हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी सहित अन्य जगह की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो रही है जिससे यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हेमकुंड साहिब में इस सीजन में दो बार पहले बर्फ पड़ चुकी है।

शुक्रवार दोपहर के समय यहां फिर बर्फबारी शुरू हो गई जिससे हेमकुंड साहिब में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आज शनिवार को भी यहां बर्फबारी का सिलसिला जारी है। हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने में अब सिर्फ तीन दिन शेष रह गए हैं। 10 अक्तूबर को हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

उत्तराखंड के कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्र में अगले 24 घंटे में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने कुमाऊं के लिए ऑरेंज और गढ़वाल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि इस समय कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्रों में बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के कारण निम्न वायुदाब का क्षेत्र बना हुआ है।
विज्ञापन

2 of 5
हेमकुंड साहिब में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
वहीं पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कुमाऊं व उससे सटे गढ़वाल के कुछ इलाकों में अगले चौबीस घंटे मेें भारी बारिश के आसार हैं। जबकि गढ़वाल क्षेत्र के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।

विज्ञापन

3 of 5
हेमकुंड साहिब - फोटो : अमर उजाला
 भारी से बहुत भारी बारिश को देखते हुए नदियों, नालों के किनारे बसे लोगों के साथ ही भूस्खलन संभावित इलाकों में बसे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

4 of 5
हेमकुंड साहिब - फोटो : अमर उजाला
बताया कि कुमाऊं क्षेत्र में बहुत भारी बारिश के मद्देनजर सरकार, शासन व राज्य आपदा प्रबंधन विभाग को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है।

ये भी पढ़ें...Paper Leak Case:  पंतनगर विश्वविद्यालय के पूर्व अधिकारी समेत चार को जमानत, हाकम सिंह की नामंजूर

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला
उधर, राजधानी देहरादून में बादल छाए हैं। जिले के कुछ स्थानों पर बारिश का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें