फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ankita Murder Case: रिजॉर्ट से गायब नहीं हुई थी प्रियंका, सामने आकर किए बड़े खुलासे, पुलकित पर लगाया ये आरोप

Sat, 08 Oct 2022 04:19 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
Ankita Bhandari Murder Case - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
वनंत्रा रिजॉर्ट की पूर्व कर्मचारी प्रियंका को गुमशुदा बताने वाले न्यूज पोर्टल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली प्रियंका वर्तमान में प्रेमनगर क्षेत्र में रह रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की खबरें चलाकर उन्हें बदनाम किया जा रहा है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि अंकिता हत्याकांड के बाद वनंत्रा रिजॉर्ट सवालों के घेरे में आ गया था। इस बीच पता चला था कि जो हरकतें अंकिता के साथ हुईं, वही वहां की पूर्व कर्मचारी प्रियंका के साथ की गई हैं। सोशल मीडिया पर आई इन खबरों के बाद पुलिस ने प्रियंका से संपर्क किया तो उन्होंने इन बातों से इन्कार किया।

प्रियंका ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 30 जून को रिजॉर्ट में काम शुरू किया था। लेकिन, रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य ने डेढ़ महीने बाद भी उन्हें वेतन नहीं दिया था। 
विज्ञापन

2 of 5
अंकिता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
लिहाजा उन्होंने नौकरी छोड़ दी थी। बावजूद इसके कुछ न्यूज पोर्टल उनके बारे में खबर चला रहे हैं कि वह गायब है।
विज्ञापन

3 of 5
आरोपी पुलकित आर्य - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
एसओ प्रेमनगर दीपक रावत ने बताया कि प्रियंका वर्तमान में थाना क्षेत्र के मांडूवाला में रहती हैं।

4 of 5
आरोपी पुलकित आर्य - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
उन्होंने न्यूज पोर्टल जागो उत्तराखंड के खिलाफ तहरीर दी थी। आरोप है कि उनकी छवि धूमिल करने के लिए अन्य खबरें भी चलाई जा रही हैं।

ये भी पढ़ें...UkSSSC Paper Leak Case: जेल में बंद हाकम सिंह के अतिक्रमण कर बनाए तीन भवनों पर चला बुलडोजर, कार्रवाई जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंकिता हत्याकांड को लेकर लोगों का आक्रोश। - फोटो : अमर उजाला
इनके प्रिंट पीड़िता ने पुलिस को दिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें