प्रदेश भर में बृहस्पतिवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। कई जगहों पर दिन में बारिश हुई तो राजधानी में दिन भर धूप निकलने के बाद शाम को बारिश हुई और कई जगहों पर ओले पड़े।
विज्ञापन
2 of 7
तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी होने से मौसम ठंडा हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को भी यह सिलसिला जारी रहेगा, लेकिन कहीं भी चेतावनी जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन
3 of 7
पूरे दिन केदारनाथ में मौसम खराब रहा। इस दौरान तेज हवा चलती रही, जिससे संचार और बिजली की सप्लाई भी बाधित हुई। तेज हवा में उड़ती धूल से केदारपुरी में जमी बर्फ की चादर भी मटमैली हो गई है।
4 of 7
यमुनोत्री के साथ ही पिथौरागढ़ जिले की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ। वहीं निचले स्थानों पर बारिश का क्रम जारी है। बारिश के कारण उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे भूस्खलन के कारण करीब दस घंटे बंद रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटे में प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है।
विज्ञापन
5 of 7
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, लगातार दूसरे दिन बारिश हुई। राजधानी सहित कई जगहों पर ओले भी पड़े। हालांकि, बुधवार के मुकाबले दिन में धूप की वजह से राजधानी का तापमान बढ़ गया।
विज्ञापन
6 of 7
बुधवार को पारा जहां 20.5 डिग्री था, वहीं बृहस्पतिवार को बढ़कर 33.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रात का तापमान करीब तीन डिग्री नीचे चला गया। बुधवार को न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री था, जो बृहस्पतिवार को 16.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को भी प्रदेश में ज्यादातर जगहों पर बादल छाए रहेंगे। 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। अब कहीं भी भारी बारिश या बर्फबारी की चेतावनी नहीं है। राजधानी में भी बादल छाए रह सकते हैं। कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।