उत्तराखंड की वादियां बर्फबारी के बाद और भी सुहावनी हो गई हैं। तस्वीरें देखिए...
विज्ञापन
2 of 6
snowfall
पहाड़ में शुक्रवार शाम मौसम ने अचानक करवट बदली। केदारनाथ धाम सहित पूरे क्षेत्र में शाम पांच बजे से बर्फबारी शुरू हुई है। धाम में करीब दो इंच नई बर्फ जम चुकी है। उधर, चमोली जिले में बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब सहित उच्च हिमालयी क्षेत्रों में शाम छह बजे से हल्की बर्फबारी शुरू हुई।
विज्ञापन
3 of 6
snowfall
केदारनाथ में शुक्रवार सुबह से मौसम साफ रहा। इस दौरान चटक धूप खिली रही, लेकिन दोपहर बाद आसमान में हल्के बादल घिरने लगे था। चार बजे के बाद मौसम तेजी से खराब होने लगा। कुछ ही देर में भैरवनाथ के ऊपरी क्षेत्र, वासुकीताल क्षेत्र, दुग्ध गंगा के ऊपरी तरफ की पहाड़ियों पर हिमपात होने लगा।
4 of 6
snowfall
पूरी केदारपुरी में बर्फबारी जारी है। इधर, केदारघाटी में भी घने बादल छाए हुए हैं, जबकि रुद्रप्रयाग सहित अन्य क्षेत्रों में मौसम सुहावना बना हुआ है।
विज्ञापन
5 of 6
snowfall
चमोली जिले में बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, लाल माटी, नंदा घुंघटी सहित उच्च हिमालयी क्षेत्रों में शाम छह बजे से हल्की बर्फबारी शुरू हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में ठंडी हवाएं चली।
इससे ठंड में इजाफा हो गया है। सुबह से जिले में चटख धूप खिली रही, लेकिन दोपहर बाद अचानक उच्च हिमालयी क्षेत्रों से आसमान में घने बादल छा गए। देर शाम उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई।