मां ने कभी सोचा भी नहीं था कि एक पल में उसकी दुनिया यूं उजड़ जाएगी। वो स्कूटी पर बेटी से बाते कर रही थी और तभी ऐसा हादसा हुआ जिससे हर कोई स्तब्ध रह गया।
विज्ञापन
2 of 5
accident in haldwani
शुक्रवार को नीलम स्कूटी से छोटी बेटी गरिमा(08) को स्कूल से लेकर घर आ रही थी। इस बीच काठगोदाम वर्कशाप के सामने नैनीताल की ओर रेता बजरी लेकर जा रहे तेज रफ्तार डंपर यूके 04 सी 6644 ने स्कूटी को ओवरटेक करने की कोशिश की
विज्ञापन
3 of 5
accident in haldwani
डंपर की चपेट में आने से स्कूटी गिरी और डंपर का पिछला पहिया मासूम गरिमा के सिर के ऊपर से और मां को कुचलता हुआ निकल गया। मौके पर ही गरिमा की मौत हो गई। उसकी हालत देख मां सदमे में आ गई। तभी उसे गंभीर हालत में कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया। इस बीच मौका पाकर चालक डंपर को छोड़कर फरार हो गया।
4 of 5
accident in haldwani
मासूम गरिमा को सैंडविच बहुत पसंद था, इसलिए उसने स्कूल से लौटते वक्त मां से जबरदस्ती से ब्रेड खरीदवाई थी। वह कह रही थी कि उसे सैंडविच खाना है। घटनास्थल पर ब्रेड भी पड़ी थी। लोगों ने बताया कि 12 नवंबर को गरिमा का जन्मदिन था।
हादसा होने के बाद वहां लोगों ने भीड़ जमा कर खूब हंगामा किया। वहीं रास्ते में जाम भी लगा दिया। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से शव को हटाकर वहां से जाम खुलवाया।