फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मई में बर्फ की सफेद चादर से ढक गए बदरी-केदार धाम, तस्वीरें देख छू-मंतर हो जाएगी गर्मी

Wed, 09 May 2018 09:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
विज्ञापन
1 of 4
snowfall - फोटो : amar ujala
जहां एक ओर देश के कई राज्यों में आंधी और तूफान ने कोहराम मचा रखा है, वहीं देवभूमि उत्तराखंड की वादियों में बर्फबारी से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मई के महीने में मौसम में आए इस बदलाव से यात्रियों के चेहरे खिल गए हैं।
 
विज्ञापन

2 of 4
badrinath dham
मंगलवार को बदरीनाथ धाम और केदारनाथ धाम में भारी बर्फबारी हुई। केदारनाथ में लगातार बारिश और बर्फबारी के चलते तीन ईंच से अधिक बर्फ जम गई है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने केदारनाथ जाने वाले यात्रियों को सोनप्रयाग व गौरीकुंड मे रोक दिया है। हेलीकॉप्टर सेवाएं भी ठप हैं।

 
विज्ञापन

3 of 4
kedarnath dham
वहीं बदरीनाथ धाम में भी बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहा। लामबगड़ में हाईवे पर मलबा आने से बदरीनाथ यात्रियों को रास्ते में ही रोक दिया गया। धाम में पहुंचे कुछ श्रद्धालु बर्फबाारी का आनंद लेते दिखाई दिए। बर्फबारी से दोनों धामों में ठंड बढ़ गई है।

 
विज्ञापन

4 of 4
badrinath dham
बता दें कि उत्तराखंड में 48 घंटों के लिए आंधी और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड के कई राज्यों में सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को बंद कद दिया गया है। प्रशासन ने लोगों ने घर से बाहर न निकलने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें