बीते बुधवार को देर रात बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ। बदरीनाथ धाम में ठंड बढ़ गई है। चमोली जिले के निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई। साथ ही रुद्रनाथ, नंदा घुंघटी, नीती घाटी में भी चोटियों पर बर्फबारी हुई, जिससे मौसम ठंडा हो गया है।