फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फ की सफेद चादर से ढक गईं देवभूमि की वादियां, तस्वीरें देख खुद को आने से रोक नहीं पाएंगे

Wed, 23 Jan 2019 11:56 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 12
snowfall - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को तड़के देवभूमि उत्तराखंड के पहाड़ी इलाके बर्फ की सफेद चादर से ढक गए। तस्वीरें दिल थाम के देखिएगा वरना आप खुद को उत्तराखंड आने से रोक नहीं पाएंगे।
विज्ञापन

2 of 12
snowfall
सोमवार रातभर रुक-रुक कर हुई बारिश के बाद मंगलवार को तड़के उत्तराखंड के पहाड़ी इलाके बर्फ की सफेद चादर से ढक गए।
विज्ञापन

3 of 12
snowfall
धनौल्टी में तड़के मौसम ने करवट बदली और बर्फबारी शुरू हो गई। जिसे देख पर्यटकों के चेहरे खिल गए।

4 of 12
snowfall
बर्फ की सफेद चादर से ढकी धनौल्टी का नजारा पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने अपने मोबाइलों में कैद कर लिया और बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

5 of 12
snowfall - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को तड़के केदारनाथ, बद्रीनाथ, हेमकुंड, रुद्रनाथ, फूलों की घाटी, चकराता के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होती रही। और निचले क्षेत्रों में बारिश जारी है।
विज्ञापन

6 of 12
snowfall
यमुनोत्रीधाम सहित यमुनोत्री से लगे गीठ पट्टी के बारह गांवों में मध्यरात्री से मंगलवार सुबह तक बारिश के साथ ही हिमपात होता रहा।
विज्ञापन

7 of 12
snowfall
रुद्रप्रयाग के ऊपरी गांवों में जमकर बर्फ़बारी हो रही है। निचले इलाकों में देर रात से बारिश जारी है।

8 of 12
snowfall
पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी में हिमपात जारी रहा। पिथौरागढ़ शहर के आसपास की चोटी चंडाक, थलकेदार, सोरलेख और ध्वज में हिमपात जारी है।

9 of 12
snowfall
पिथौरागढ़ जिले में चौकोड़ी, झलतोला, लंबकेश्वर, पाताल भुवनेश्वर हुआ बर्फ से लकदक हो गया है। कल रात्रि से ऊंचाई वाले इलाकों में जारी बर्फबारी के बाद मुनस्यारी के निचले इलाकों, बाजार में बर्फबारी जारी है।

10 of 12
snowfall
थल मुनस्यारी मोटर मार्ग कल रात से बंद पड़ा है। अभी वाहन वाया जौलजीबी जा रहे हैं। ज्यादा बर्फबारी होने पर यह मार्ग भी बाधित हो सकता है।

11 of 12
snowfall
अल्मोड़ा के धौलछीना, जागेश्वर, वृद्ध जागेश्वर, स्याही देवी, मौरनौला, मोतियापाथर, शहरफाटक, मिरतोला आदि क्षेत्र में बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन

12 of 12
snowfall
बता दें कि मौसम विभाग ने प्रदेश के पांच जिलों में 48 घंटे बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। इसके बाद दो दिन तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। बारिश, ओले पड़ने की वजह से तापमान में गिरावट भी आ सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें