फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत के बाद जिस रिश्तेदार की प्रॉपर्टी पर अमृता सिंह ने लगाया बोर्ड, मुफलिसी में उसे पूछा तक नहीं

Wed, 23 Jan 2019 11:56 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
amrita singh - फोटो : अमर उजाला
अभिनेत्री सारा अली खान की मां अमृता सिंह पर जिस रिश्तेदार की प्रॉपर्टी हथियाने के आरोप लगे हैं आखिरी दिनों उन्हें पूछने वाला कोई नहीं था।
 
विज्ञापन

2 of 8
अमृता सिंह
फिल्म अभिनेत्री अमृता सिंह के मामा और करोड़ों की प्रापर्टी के मालिक मधुसूदन बिम्बेट का आखिरी समय गरीबी में गुजरा। उनके पास खाने और इलाज तक को पैसे नहीं थे। 

 
विज्ञापन

3 of 8
अमृता सिंह के मामा केयर टेकर
जानकारी के मुताबिक जब वह बीमार पड़े तो उनके इलाज के लिए कुछ दोस्तों ने मदद की। खुशीराम उनके केयर टेकर थे। जिस प्रॉपर्टी के लिए विवाद खड़ा हुआ है। अब वहां झाड़ियां हैं और उनके बीच जर्जर पड़ा मकान।

 

4 of 8
amrita singh mama property
सड़क से घर तक पहुंचने के रास्ते पर घास-फूस उगी है। लोगों ने बताया कि बीते कुछ साल बिम्बेट परिवार के लिए मुश्किल भरे रहे।

 
विज्ञापन

5 of 8
amrita singh
मधुसूदन बिम्बेट मां आशा बिम्बेट के साथ मुंबई या गोवा शिफ्ट होना चाहते थे। लेकिन वह न तो प्रॉपर्टी बेच पाए और न ही मुंबई या गोवा शिफ्ट हो सके। मधुसूदन बिम्बेट को उनकी मां प्यार से सलीम मुस्तफा कहती थीं। 

 
विज्ञापन

6 of 8
amrita singh
2015 में उनकी मां आशा बिम्बेट का निधन हो गया। इसके बाद मधुसूदन ने मां के नाम की संपत्ति को अपने नाम कराया। अब वह इसे बेच सकते थे। लेकिन उसी साल उनकी बहन ताहिरा और रुखसाना सुल्ताना की बेटी अभिनेत्री अमृता सिंह ने अपने हिस्से का भी दावा कर दिया। 

 
विज्ञापन

7 of 8
amrita singh
अब उनकी मौत के बाद संपत्ति को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है। इस संपत्ति को लेकर देहरादून अदालत में दो मामले वर्ष 2015 से लंबित हैं।

 
विज्ञापन

8 of 8
amrita singh
जब तक आशा जीवित थीं, तब तक उनकी पेंशन से घर का खर्च चलता रहा। उनके निधन के बाद मधुसूदन की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई। वह अकेले भी हो गए। उनके पास बस दोस्तों का ही सहारा था। इलाज के लिए भी उनके दोस्तों ने ही मदद की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें