उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में सोमवार को ठंड में इजाफा हुआ। बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में बर्फबारी के बाद यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके बावजूद तीर्थयात्रियों का उत्साह कम नहीं हुआ है।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को धाम में 3481 तीर्थयात्री पहुंचे, वहीं सोमवार को भी करीब इतने ही यात्रियों के पहुंचने का अनुमान है। रविवार रात को बदरीनाथ की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी होने से धाम में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
जबकि बदरीनाथ धाम से पांच किमी दूर वसुधारा में रविवार रात को जमकर बर्फबारी हुई है। वसुधारा में आधा फीट तक बर्फ जमी हुई है। सतोपंथ घूमने गए सैलानियों ने वहां बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया।
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
वहीं केदारनाथ धाम में भी बर्फबारी से मौसम सुहावना हो गया है। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ का कहना है कि बदरीनाथ धाम में अब तक 1193716 तीर्थयात्री पहुंच चुके हैं।
केदारनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद हो चुके हैं। वहीं बदरीनाथ धाम के कपाट 17 नवंबर को बंद होंगे। पिथौरागढ़ में धारचूला और मुनस्यारी की चोटियों पर भी सोमवार को हिमपात से मौसम सुहावना हो गया।