मई एवं जून में मौसम साफ रहने से चारधाम के दर्शन के लिए सबसे ज्यादा यात्री पहुंचे। जुलाई माह में बरसात के चलते यात्री में कमी आई। इस बार बदरीनाथ धाम में 11 लाख 74 हजार, यमुनोत्री में 4 लाख 65 हजार 534, केदारनाथ में 10 लाख और गंगोत्री में 5 लाख 30 हजार 334 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। हेमकुंड साहिब में 2 लाख 40 हजार 478 श्रद्धालुओं ने माथा टेका।