केदारनाथ में हल्की बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी से करीब 5 इंच नई बर्फ जम गई है। इससे धाम का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। रविवार को भी केदारनाथ और बदरीनाथ में बर्फबारी होती रही।
विज्ञापन
2 of 6
kedarnath
बर्फबारी से तीन मई से शुरू होने वाली यात्रा की तैयारियां प्रभावित हुई हैं। उधर, चमोली जिला प्रशासन ने भी जिले में ओलावृष्टि और अंधड़ की आशंका के चलते 36 घंटे का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
3 of 6
kedarnath
शनिवार दोपहर बाद केदारनाथ में मौसम खराब हो गया। दोपहर 12 बजे आधा घंटे हल्की बारिश हुई। इसके बाद काफी तेज ओलावृष्टि, जबकि पौने एक बजे के केदारनाथ में बर्फबारी शुरू हो गई, जो शाम 4.30 बजे से और तेज हो गई है।
4 of 6
badrinath
शाम छह बजे तक करीब 5 इंच तक नई बर्फ जम गई थी। छानी कैंप से रामबाड़ा तक भी हल्की बर्फबारी जारी थी। इस कारण 3 मई से शुरू हो रही यात्रा की तैयारियां और केदारनाथ के पुनर्निर्माण के कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 6
kedarnath
उधर, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में भी शाम को कुछ देर झमाझम बारिश हुई। निचले इलाकों में अंधड़ व ठंडी हवाएं चलने से तापमान गिरा है। बारिश होने से गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में मौसम बेहद सुहावना हो गया है।