फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, आखिर क्यों इस देश की सड़कों पर वाहन दौड़ाने को बेताब हैं भारत के युवा

Mon, 01 May 2017 10:20 AM IST
सुनीत द्विवेदी / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
america roads
भारत के युवा इस देश की सड़कों पर फर्राटा भरने को बेताब हैं। इसकी तस्दीक आरटीओ में बने इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट (आईडीपी) के आंकड़े करते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
गाड़ी चलाना सीखना - फोटो : file photo
परिवहन के क्षेत्र में रोजगार करने को देहरादून के युवाओं की पहली पसंद अमेरिका है। इस साल केवल तीन माह में 55 युवाओं ने अमेरिका के आईडीपी बनवाए है।
 
विज्ञापन

3 of 8
ड्राइविंग टिप्स
वहीं, इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया व कनाडा में इस क्षेत्र में काम करने का युवाओं का क्रेज कम हुआ है। एआरटीओ प्रशासन अरविंद पांडेय के मुताबिक वर्ष 2016-17 में देहरादून आरटीओ में करीब 360 आईडीपी बने थे। जिनमें सर्वाधिक संख्या इंग्लैंड और कनाडा की थी।
 

4 of 8
ड्राइविंग लाइसेंस
वहीं, इस साल जनवरी से अब तक करीब 100 दिन में 130 से अधिक आईडीपी बन चुके हैं। जिनमें सबसे अधिक 55 आईडीपी अमेरिका के बनाए गए, जबकि इंग्लैंड के 25, आस्ट्रेलिया के 20 , कनाडा के 15 तथा 15 अन्य देशों के लिए आईडीपी बनाए गए हैं।
 
विज्ञापन

5 of 8
डॉलर
एआरटीओ ने बताया कि विदेश में ड्राइविंग में अच्छी इनकम है। इसीलिए युवा इस क्षेत्र में वहां रोजगार करने में रुचि दिखाते है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में इस संख्या में और इजाफा होगा।
विज्ञापन

आईडीपी (इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट) की वैलिडिटी एक साल होती है। वहीं, आरटीओ में आवेदन के 24 घंटे के भीतर आईडीपी जारी कर दिया जाता है। वैलिडिटी खत्म होने से पहले इसका रिन्यूवल कराना होता है। आईडीपी से व्यक्ति भारत सरकार से अनुबंधित देशों में वाहन चला सकता है।
 
विज्ञापन

7 of 8
अमेरिका इंडिया
टॉप फाइव स्थान
- अमेरिका
- इंग्लैंड
- आस्ट्रेलिया
- कनाडा
- यूनाइटेड अरब अमीरात
 
विज्ञापन

8 of 8
पासपोर्ट
आईडीपी के लिए जरूरी डाक्यूमेंट
- पासपोर्ट
- वीजा
- मेडिकल सर्टिफिकेट
- लाइसेंस की फोटो कॉपी
- एयर टिकट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें