मसूरी में बर्फबारी हुई तो लोग बर्फ का लुत्फ उठाने पहुंच रहे हैं। इतना ही नहीं लोग बर्फ में अलग-अलग तरह की कलाकृतियां भी बना रहे हैं। मसूरी के धनोल्टी बाईपास अंडा खेत निवासी इमरान हुसैन ने बर्फ पर शेर की सुंदर कलाकृति तैयार की है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।