हालांकि इस टीम द्वारा भीमलबली से छोटी लिंचौली तक मार्ग से बर्फ हटाने का काम जारी था, लेकिन बीते तीन दिन से लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी से यहां काम करना मुश्किल हो गया है। बड़ी लिंचौली और छोटी लिंचौली के बीच ग्लेशियर टूट रहे हैं, जिससे काम करना खतरनाक हो गया है।