फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप खिलने के बाद बर्फीली वादियों में लगे खूबसूरती के चार चांद, तस्वीरों में देखें हुस्न पहाड़ों का

Sun, 02 Feb 2020 01:00 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : अमर उजाला
पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी में शनिवार को इस सीजन की 15वीं बर्फबारी हुई। जिसके बाद आज यहां धूप खिल आई। जिससे बर्फ से ढकी इन वादियों की सुंदरता में चार चांद लग गए हैं।
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को मुनस्यारी में सीजन की 15वीं बर्फबारी हुई। मुनस्यारी से कालामुनि तक का 20 किमी हिस्सा बर्फ से पट गया है। कनालीछीना क्षेत्र में भी जमकर बर्फ गिरी।

 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
मुनस्यारी बाजार में भी आधा फीट बर्फ पड़ चुकी थी। बर्फबारी से मुनस्यारी का तापमान शून्य से नीचे चला गया।

 

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
नई बस्ती में एक फीट, बलाती, बेटुलीधार में ढाई फीट, कालामुनि में तीन फीट बर्फ गिर चुकी थी। शाम तक बर्फ गिरने का सिलसिला जारी था।

 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
मुनस्यारी में शनिवार को न्यूनतम तापमान माइनस 2 और अधिकतम तापमान 5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पिथौरागढ़ नगर में न्यूनतम तापमान 1.9 और अधिकतम तापमान 10.8 रिकॉर्ड किया गया।

 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
कनालीछीना के सतगढ़ समेत तमाम इलाकों में बर्फ गिरी। पिथौरागढ़ के साथ ही नाचनी में भी हिमकण गिरे। कई जगह बारिश हुई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : अमर उजाला
मुनस्यारी सड़क पांचवें दिन भी बंद रही। धारचूला से मिली जानकारी के अनुसार तवाघाट-नारायण आश्रम मार्ग बर्फ के कारण बंद हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें