फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी का लुत्फ उठाना है तो चले आएं यहां, 'जन्नत' सी तस्वीरें दिल खुश कर देंगी, देखिए...

Fri, 03 Jan 2020 04:31 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ/गोपेश्वर/ उत्तरकाशी
विज्ञापन
1 of 10
- फोटो : अमर उजाला
अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं और बर्फबारी का मजा लेना चाहते हैं तो औली और मुनस्यारी बेहतर विकल्प हो सकता है। सुहावने मौसम और जन्नत सी इन तस्वीरों को देखने के बाद शायद ही आप अपने आप को यहां आने से रोक पाएं। देखिए...
विज्ञापन

2 of 10
- फोटो : अमर उजाला
लगातार तीसरे दिन बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, नंदा घुंघटी के साथ ही माणा और नीती घाटी में जमकर बर्फबारी हुई, जबकि जिले के निचले क्षेत्रों में बारिश होने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 
विज्ञापन

3 of 10
- फोटो : अमर उजाला
बर्फबारी से जोशीमठ-औली, जोशीमठ-मलारी और गोपेश्वर-मंडल-ऊखीमठ मोटर मार्ग बंद हो गए हैं। बदरीनाथ धाम में करीब पांच इंच और हेमकुंड साहिब में एक फीट तक ताजी बर्फ जम गई है। 

4 of 10
- फोटो : अमर उजाला
औली में नए साल की पहली बर्फबारी हुई, जिससे यहां पर्यटन व्यवसायियों के चेहरे खिल उठे हैं। दोपहर बाद अचानक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई। मंडल मोटर मार्ग पर कांचुलाखर्क तक भारी बर्फबारी हुई। औली रोड पर कवांण बैंड से आगे वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है, जिससे औली जा रहे पर्यटक जोशीमठ लौट आए हैं। 
विज्ञापन

5 of 10
- फोटो : अमर उजाला
औली में पर्यटकों ने बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया। पर्यटक ठंड की परवाह किए बिना ही बर्फबारी के बीच झूमते रहे। जोशीमठ के सुनील गांव तक भी बर्फबारी हुई है। साथ ही सुदूरवर्ती परसारी, बड़ागांव, मेरग, किमाणा, सलूड़, सुभाई गांव के साथ ही उर्गम और निजमूला घाटी के गांव भी फिर से बर्फ के आगोश में समा गए हैं।
विज्ञापन

6 of 10
- फोटो : अमर उजाला
यमुनोत्री, गंगोत्री धाम सहित हर्षिल, मुखबा, धराली, सुक्की, खरसाली व हरकीदून वैली में बर्फबारी और निचली घाटियों में रिमझिम बारिश हुई, जिससे ठंड बढ़ गई है। निचली घाटियों में अधिकतम तापमान 11 डिग्री और न्यूनतम 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम में पारा दिन के समय भी शून्य से नीचे बना हुआ है। 
विज्ञापन

7 of 10
- फोटो : अमर उजाला
यहां न्यूनतम तापमान में माइनस 8 डिग्री तक पहुंच रहा है। नई टिहरीएकाएक मौसम के करवट बदलने से कड़ाके की ठंड बढ़ गई है। अपराह्न बाद जिला मुख्यालय नई टिहरी,  धनोल्टी, काणाताल, ठांगधार, सेम-मुखेम, प्रतापनगर, गंगी क्षेत्र में रिमझिम बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है। 

8 of 10
- फोटो : अमर उजाला
 नैनीताल और उसके आसपास के क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड हुई। यहां सुबह बूंदाबांदी के साथ कुछ देर हिमकण गिरे। मुनस्यारी और नैनीताल के मुक्तेश्वर में तापमान शून्य के नीचे चला गया है। 

9 of 10
- फोटो : अमर उजाला
मुनस्यारी बाजार क्षेत्र में इस मौसम में दूसरी बार बर्फ गिरी है। मुनस्यारी की ऊंची चोटियों पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा, नामिक, मिलम में एक से चार फुट तक बर्फ गिरी है। मुनस्यारी बाजार में करीब दो इंच बर्फ गिरी। धारचूला समेत जिले के विभिन्न हिस्सों में बारिश हुई।
विज्ञापन

10 of 10
- फोटो : अमर उजाला
बागेश्वर जिले में बारिश और कपकोट तहसील के शामा, गोगिना, लीती, पिंडरघाटी मल्लादानपुर के बोरबलड़ा, कुंवारी, डौला, समेत दर्जनों गांवों में हिमपात हुआ है। चंपावत, अल्मोड़ा, ऊधमसिंह नगर जिलों में कहीं हल्की बारिश और कहीं बूंदाबांदी एवं सर्द हवा के चलते ठंड बढ़ गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें