फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औली की बर्फीली ढलानों पर कल से शुरू होगा स्कीइंग का रोमांच, उससे पहले देखिए ये खूबसूरत तस्वीरें...

Fri, 07 Feb 2020 03:45 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ(चमोली) 
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार आठ फरवरी से शुरू हो रही नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप के लिए विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल औली पूरी तरह से तैयार है। देशभर से लगभग 250 खिलाड़ी आज औली पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कल सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत चैंपियनशिप का शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज भी मौजूद रहेंगे। पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद और स्की एंड स्नो बोर्ड एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से 8 से 10 फरवरी तक इसका आयोजन किया जाएगा।  
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इस बार औली की ढलान पर प्राकृतिक बर्फ होने से चैंपियनशिप रोमांचक होगी। निचली ढलान पर चार फीट बर्फ और ऊपरी ढलान पर 5 से 6 फीट तक बर्फ है। जिससे आर्टिफिशियल बर्फ की जरूरत नहीं पड़ी। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप सीनियर, जूनियर व सब जूनियर वर्ग में आयोजित की जाएगी। इसमें पुुरुष व महिला वर्ग, जूनियर अंडर-21, जूनियर अंडर-18 के लिए स्लैलम व जायंट स्लैलम प्रतियोगिता होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सब जूनियर अंडर-16 व अंडर-14 के लिए जायंट स्लैलम और पुरुष व महिला वर्ग में स्नो बोर्ड, जूनियर अंडर-21 व अंडर-18 में स्नो बोर्ड और क्र्रॉस कंट्री स्कीइंग रेस आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें