फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशियाना में आराम कर रहे थे राष्ट्रपति, तभी निकल आया जहरीला सांप

Mon, 05 Nov 2018 08:48 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
सांप
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आशियाना में आराम कर रहे थे, लेकिन तभी वहां सांप निकल आया। सांप को देखते ही मौके पर मौजूद लोगों और एलआईयूटी की टीम में हड़कंप मच गया। आगे तस्वीरों में देखिए क्या हुआ...
विज्ञापन

2 of 5
सांप
राष्ट्रपति कोविंद शनिवार को पतंजलि योगपीठ में आयोजित ज्ञान कुंभ कार्यक्रम के उद्घाटन के लिए दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे हैं। पतंजलि में कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति देहरादून स्थित आशियाना पहुंचे। 
विज्ञापन

3 of 5
सांप
जानकारी के अनुसार वे वहां रात के समय आराम कर रहे थे, तभी कर्मचारियों को आशियाने के कर्मचारियों को रात करीब 9 बजे आशियाना के गार्डन में सांप दिखाई दिया। इससे हड़कंप मच गया। इसके बाद सूचना मिलने पर वहां वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ लिया।

4 of 5
सांप
टीम लीडर रवि जोशी ने बताया कि नौ बजे आशियाना से कंट्रोल रूम में फोन आया कि आशियाना में सांप है। इसके बाद टीम तुरंत मौके पर पहुंची। रात होने के कारण सांप को पकड़ने में हालांकि काफी परेशानी हुई, लेकिन सांप पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांप
सांप कॉमन क्रेट था। यह बेहद जहरीला सांप होता है। किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। इससे पहले ही राष्ट्रपति के आने से पहले पूरे आशियाना को वन विभाग के साथ तमाम विभागों की टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर पूरा साफ किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें