फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औली में 10 साल बाद नवंबर में हुई बर्फबारी, चारधाम में बिछी बर्फ की चादर, तस्वीरें दिल खुश कर देंगी

Mon, 05 Nov 2018 08:47 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
बर्फबारी
उत्तराखंड में लगातार हो रही बर्फबारी से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। चार धाम में बर्फबार से तीन फीट तक बर्फ जमी है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है कि तीन हजार मीटर तक की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी अभी जारी रहेगी। आज भी बारिश होने का अनुमान है। सोमवार से अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहने का अनुमान है। 
विज्ञापन

2 of 7
बर्फबारी
केदारनाथ में बर्फबारी के बाद एसडीआरएफ ने कमाल संभाली है। पीए मोदी के दौरे को देखते हुए मंदिर परिसर तक पहुंचने के लिए एसडीआरएफ के जवानों ने रास्ते से बर्फ हटाने का कार्य किया शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 नवंबर को केदारनाथ धाम के दर्शन करने आने वाले हैं। ऐसे में प्रशास ने भी तैयारी कर ली है। 
विज्ञापन

3 of 7
बर्फबारी
प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में शनिवार को हुई बारिश के बाद मौसम में ठंडक बढ़ गई है। वहीं रविवार को भी बर्फबारी से यही हाल है। अधिकांश क्षेत्रों के अधिकतम तापमान में पांच से छह डिग्री की कमी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। 

4 of 7
बर्फबारी
मुनस्यारी में भी रविवार को पंचाचूली, राजरंभा, छिपला आदि चोटियों पर हिमपात हुआ। मुनस्यारी और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हो रही है। हिमालयी क्षेत्र में ताजा हिमपात और बारिश से पारा अचानक गिरकर 10 डिग्री पहुंच गया। 
विज्ञापन

5 of 7
बर्फबारी
केदारनाथ में 24 घंटे से अधिक समय से लगातार बर्फबारी हो रही है। धाम में 2 फीट बर्फ जम चुकी है। केदारनाथ में तापमान माइनस में होने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मद्महेश्वर व तृतीय केदार तुंगनाथ सहित चोपता, बनियाकुंड में भी हिमपात हुआ है।  
विज्ञापन

6 of 7
बर्फबारी
बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहित में भी रविवार सुबह से ही बर्फबारी हो रही है। गंगोत्री-यमुनोत्री में भी बर्फबारी होने से मौसम ठंडा हो गया है। अधिकतम तापमान दो औैर न्यूनतम माइनस तीन हो गया है। औली में भी बर्फबारी से मौसम सुहावना बना हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
औली में हिमपात
औली में दस साल बाद नवंबर माह में हुई बर्फबारी से पर्यटन व्यवसायियों में खुशी की लहर है। वर्ष 2007 के बाद इस बार नवंबर माह में औली में बर्फबारी हुई है। रविवार को बर्फ का लुत्फ उठाने के लिए पर्यटक और स्थानीय लोग औली पहुंचे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें