फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व योग दिवस पर पीएम मोदी के मुख्य कार्यक्रम में योग साधक को सांप ने काटा, मच गया हड़कंप!

Fri, 22 Jun 2018 04:50 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एफआरआई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एक महिला योग साधक की सांप के काटने से हालत बिगड़ गई। उसे प्रेमनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उसका इलाज किया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
snake bite
दो घंटे बाद हालत में सुधार होने पर  उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सांप के काटने की सूचना पर कुछ देर अफरातफरी की स्थिति रही। सीएमओ डॉ. एसके गुप्ता ने बताया कि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है कि योग साधक को सांप ने काटा या किसी जहरीले कीड़े ने।
विज्ञापन

3 of 5
FRI
बता दें कि कार्यक्रम स्थल पर कई दिनों से सांपों के मिलने की सूचनाएं आ रही थीं। सांपों को पकड़ने के लिए वन विभाग की कई टीमों को लगाया गया था। जिसके तहत वन विभाग कार्यक्रम स्थल के आसपास से सांप, बंदरों को हटाने में लगा था। वहीं दो सांप पकड़े भी गए थे।

4 of 5
Yoga Rehearsal in FRI - फोटो : amar ujala
देहरादून के डीएम एसए मुरुगेशन ने विभाग को मैदान को साफ कराने के आदेश दिए थे कि आयोजन स्थल और उसके आसपास की जगह को सांप और बंदरों से मुक्त कर दिया जाए। वहीं डीएफओ राजीव धीमान ने बताया कि विभाग पूरी तरह से स्थल की चेकिंग कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
pm modi yoga
लेकिन गुरुवार को कार्यक्रम के दौरान एक महिला योग साधक को योग करने के दौरान महसूस हुआ कि उसे किसी चीज ने काट लिया है। उसने देखा तो लगा कि सांप ने काटा है। इसके बाद वहां हड़कंप मच गया। हालांकि वह साधक अब ठीक है और घर भी जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें