हेलंग-उर्गम रोड पर तीन मेगावाट की उर्गम जल विद्युत परियोजना स्थित है। शुक्रवार रात को हेलंग क्षेत्र में भारी बारिश हुई, जिससे कल्पगंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया। इससे उर्गम जल विद्युत परियोजना की टरबाइन में भारी मात्रा में सिल्ट जमा हो गया, जिससे बिजली उत्पादन ठप पड़ गया।