फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे नोट खत्म, अब लड़खड़ाएंगे बैंक जनता होगी परेशान

Sun, 13 Nov 2016 05:38 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
atm - फोटो : anildogra
100 और 50 के नोट खत्म होने पर अब बैंक अधिकारियों को रविवार की चिंता सताने लगी है। क्योंकि रविवार के चलते आम दिनों की अपेक्षा बैंकों में लाइन भी लंबी होगी।
 
विज्ञापन

2 of 7
bank
ऐसे में छोटे नोट नहीं होने पर पब्लिक डीलिंग में आने वाली समस्या से निपटने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। हालांकि बैंकों ने वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर 10-10 के सिक्के बांटने की तैयारी कर ली है। इधर रोज की तरह शनिवार को भी बैंकों में जहां नोट बदलने या खाते में पैसा जमा करने के लिए लाइन लगी रही, वहीं एटीएम में भी पैसा निकालने वालों की लंबी लाइन लगी रही।
 
विज्ञापन

3 of 7
atm
अब बैंकों के पास केवल 2000 रुपये के नोट ही बांटने के लिए बचे हैं। शनिवार को दोपहर बाद तक लगभग सभी बैंकों के पास 100 और इससे छोटे नोट खत्म हो गए। शाम को कई बैंकों ने तो ग्राहकों को 2000 रुपये का नोट और कई जगह तो 2000 रुपये के सिक्के तक दिए।
 

4 of 7
atm
कई बेहद जरूरतमंद ग्राहक तो सिक्के लेकर भी गए लेकिन 10-10 के सिक्कों को लेकर पहले से काफी अफवाह फैली हुई है। प्रधानमंत्री भी इस पर स्थिति साफ कर चुके हैं कि सभी सिक्के वैध हैं। इसके बावजूद कई जगहों पर लोग इन सिक्कों को लेने से इंकार कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

5 of 7
note - फोटो : अमर उजाला
बैंक ऑफ बड़ौदा राजपुर रोड की मैनेजर ने बताया कि उनके पास छोटे नोट बिल्कुल समाप्त हो चुके हैं। अब रविवार से दो-दो हजार रुपये के नोट ही बांटे जाएंगे। कॉपरेटिव बैंक की अभिषेक टावर वाली शाखा में भी छोटे नोटों की भारी किल्लत हो गई है। लाइन में लगने वाले लोग लगातार छोटे नोटों की मांग कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन

6 of 7
दस रुपये के सिक्के
पंजाब नेशनल बैंक ग्राहकों की परेशानी को दूर करने के लिए सिक्का वितरण शुरू करने जा रहा है। पलटन बाजार में मंडल कार्यालय के बाहर और पीएनबी एश्ले हॉल में यह शिविर लगाए जाएंगे। इसके अलावा गांधी पार्क में भी लोग दस रुपये के सिक्के ले सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
2000 rupee note
पीएनबी के मंडल प्रमुख अनिल कुमार खोसला ने बताया कि कई लोग 2000 रुपये के नोट के खुले न होने की वजह से परेशान हो रहे हैं, उनके लिए यह शिविर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ग्राहकों को नया खाता खोलने के लिए भी अलग से शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें