फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज ढलान और घना कोहरा बना काल, होली से पहले छह परिवारों में छाया मातम, हादसे की दर्दनाक तस्वीरें...

Fri, 06 Mar 2020 08:08 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के टिहरी में हुए हादसे के कारण होली से पहले छह परिवारों में मातम छा गया। ज्वारना-बंग्याल मोटर मार्ग पर एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरा। जिसमें छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं।  
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंचे राजस्व पुलिस और पुलिस बल ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को खाई से निकालकर 108 सेवा और निजी वाहनों से जिला चिकित्सालय बौराड़ी में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना का कारण तेज ढलान और घना कोहरा बताया जा रहा है। 
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को ज्वारना-बंग्याल मोटर मार्ग पर भमोरीखाल में चूड़ाकर्म संस्कार से तिखोन लौट रहा वाहन शाम करीब पौने चार बजे देवीधार के पास अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया। जिससे वाहन के परखच्च्चे उड़ गए। वाहन में सवार 10 में से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 

4 of 8
- फोटो : अमर उजाला
जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल पहुंचने से पहले चंबा के पास दम तोड़ दिया। तहसीलदार उपेंद्र बहुगुणा ने बताया कि वाहन दुर्घटना का पता चलते ही स्थानीय ग्रामीण राहत एवं बचाव कार्य के लिए पहुंचे और कंट्रोल रूम को सूचना दी। 
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंचे राजस्व पुलिस और पुलिस बल ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को खाई से निकालकर 108 सेवा और निजी वाहनों से जिला चिकित्सालय बौराड़ी भेजा। बारिश होने के कारण टीम को वहां पहुंचने काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : अमर उजाला
सीएमएस डा. अमित राय ने बताया कि घायलों में एक गंभीर और तीन की स्थिति खतरे से बाहर है। मौके पर पहुंचे एसएसपी डा. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि कच्ची सड़क पर तेज ढलान और तीखा बैंड के साथ ही घना कोहरा भी वाहन दुर्घटना का कारण हो सकता है। 
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : अमर उजाला
हादसे में फूलचंद (42) पुत्र सब्बल सिंह निवासी ग्राम नेरी, गुड्डी देवी (36) पत्नी रमेश, पार्वती देवी (65) पत्नी कंसर सिंह दोनों निवासी ग्राम बरनू, नत्थे सिंह (60) पुत्र घ्यालू, निवासी तिखोना, क्वांरा देवी (65) पत्नी इंद्र सिंह दोनों निवासी तिखोना, वीर सिंह (60) पुत्र मंगल सिंह निवासी ग्राम डांग ने अपनी जिंदगी गवां दी। 
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, सूरत सिंह (65) पुत्र धूम सिंह, निवासी तिखोना, राजेंद्र सिंह (45) पुत्र प्रेम सिंह, निवासी तिखोना, लक्ष्मी देवी (50) पत्नी नरेंद्र सिंह, निवासी तिखोना, दर्शनी देवी (50) पत्नी गोविंद सिंह अस्पताल में भर्ती हैं। जिसमें से एक की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें