देहरादून में आयोजित फैशन वीक में फैशन के कई रंग देखने को मिले। मॉडल्स ने कैटवॉक किया तो दर्शकों ने तालियों से स्वागत किया। सिनमिट कम्यूनिकेशन की ओर से होटल सॉलिटेयर में चल रहे तीन दिवसीय फैशन वीक के दूसरे दिन मॉडल्स ने फैशन के जलवे बिखेरे। डिजाइनर टेरोन वॉर्डरोब, ऑरियन नायाब और स्टेरे वाय ने अपने परिधानों से सबको मोहित कर दिया। दूसरे दिन का आकर्षण टीवी कलाकार शिवांगी जोशी रहीं। शिवांगी इस शो में बतौर शो स्टॉपर शामिल हुईं। हैरिस का कलेक्शन भी शो में अहम रहा, जिसके शो स्टॉपर फरहद आलम रहे। फैशन वीक को फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता मिली हुई है। इसमें फैशन जगत की कई हस्तियां शामिल हो रही हैं। इस मौके पर डीएम रविनाथ रमन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।