जुबिन ने कहा कि कल्चर हमें अपनों से, मिट्टी से जोड़ता है। मैं उत्तराखंड के संगीत में वो क्रांति लाना चाहता हूं। कोशिश करूंगा कि हमारे जौनसारी, गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनपुरी गीत भी बॉलीवुड फिल्मों में सुनाई दें। संगीतकार होने के नाते मेरी जिम्मेदारी है कि अपने गांवों की मिट्टी की खुशबू लोगों तक पहुंचाऊं।