फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धबली महोत्सव: बाबा की जयकारों की गूंज...झूमे श्रद्धालु, तस्वीरों में देखें दूसरे दिन उमड़ा आस्था का सैलाब

Sat, 02 Dec 2023 05:51 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार

सार

तीन दिवसीय सिद्धबली महोत्सव शुरू, शंकराचार्य राज राजेश्वर पहुंचे, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
 
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धबली महोत्सव में उमड़ी भीड़। - फोटो : amar ujala

सिद्धबली महोत्सव के दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। लोक गायिका हेमा नेगी करासी के गीतों पर श्रद्धालुओं जमकर झूमे। इससे पहले सुबह पिंडी महाभिषेक हुआ। और एकादश कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया गया।
 
शनिवार को सिद्धबली महोत्सव के दूसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने प्रवचन दिया। वहीं  गढ़वाल सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत मंदिर के महंत व लैंसडाउन के विधायक दिलीप सिंह रावत भी मौजूद रहे।

पिंडी महाभिषेक के साथ तीन दिवसीय सिद्धबली महोत्सव शुरू हुआ था। शुक्रवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाभिषेक में शामिल होकर भगवान श्री सिद्धबली से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की थी।

विज्ञापन

2 of 5
सिद्धबली मेले में उमड़ी भीड़ - फोटो : amar ujala

ज्योतिषाचार्य पंडित देवी प्रसाद भट्ट के सानिध्य में 12 वेदपाठियों के वैदिक मंत्रोचार के बीच पूजन शुरू हुआ।

विज्ञापन

3 of 5
सिद्धबली महोत्सव में उमड़ी भीड़। - फोटो : amar ujala

कलश स्थापना के बाद बड़ी संख्या में मंदिर समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने ढोल, दमाऊ, मशकबीन की धुन पर सिद्धबली के झंडे, त्रिशूल और गदा के साथ मंदिर की परिक्रमा की।

4 of 5
सिद्धबली महोत्सव - फोटो : amar ujala

श्रद्धालुओं ने सिद्धों के डांडा स्थित पुराने सिद्धबली मंदिर में जाकर पूजन किया और बाबा के झंडे की स्थापना की। इस बीच पूरे क्षेत्र में सिद्धबली के जयकारे गूंजते रहे।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: जब हनुमान भक्त विधायक ने अफसर पर तानी 'मुष्ठिका'...अब वीडियो वायरल हुआ तो दी सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिद्धबली महोत्सव - फोटो : amar ujala

श्री सिद्धबली मंदिर परिसर में भजन गायक दयाशंकर फुलारा और साथियों ने सुंदरकांड का पाठ और हनुमान के भजनों की प्रस्तुति दी। दोपहर बाद तक श्रद्धालु सुंदरकांड और हनुमान के भजनों पर झूमते रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें