नटखट कान्हा और सौम्य राधा की बाल लीलाएं हर किसी को रिझाती हैं। दस तारीख को अमर उजाला ने आप सभी को अपने-अपने कान्हा को सजाने का मौका दिया और वादा किया था कि कान्हा और राधा का रूप धरे हुए बच्चों की तस्वीरें अमर उजाला डॉट कॉम के माध्यम से दुनिया वालों को भी दिखाएंगे।