फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग के लिए आईं श्रद्धा कपूर को भा गई ये जगह, दोबारा आने का बना रहीं प्लान, देखिए...

Fri, 16 Mar 2018 04:19 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
1 of 5
shraddha kapoor
फिल्म बत्ती गुल-मीटर चालू की शूटिंग कर रहीं अभिनेत्री श्रद्धा कपूर को तीर्थनगरी भा गई है। तस्वीरें देखिए...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
shraddha kapoor
बृहस्पतिवार को अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि तीर्थनगरी की आबोहवा और गंगा दर्शन का अनुभव बेहद खास है। श्रद्धा का कहना है कि शूटिंग के दौरान व्यस्तता के चलते आम लोगों की तरह भ्रमण नहीं कर पा रही हैं। लिहाजा जल्द परिवार के साथ वह दोबारा ऋषिकेश आएंगी।
विज्ञापन

3 of 5
shraddha kapoor
उन्होंने बताया कि परिवार के साथ उनका यहां गंगा दर्शन, तीर्थ भ्रमण और व्हाइट रिवर राफ्टिंग करने का प्लान है। शूटिंग के बाद फुरसत के क्षणों में उन्होंने मुनिकीरेती स्थित एक शोरूम से मेडिटेशन के उद्देश्य से हिमालयी क्रिस्टल और कपड़ों की खरीदारी की।

4 of 5
shraddha kapoor
बृहस्पतिवार से ऋषिकेश में शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर अभिनीत हिंदी फीचर फिल्म बत्ती गुल-मीटर चालू की शूटिंग शुरू हो गई। पहले दिन शिवानंद रामझूला और मुनिकीरेती क्षेत्र में कई दृश्य फिल्माए गए। निर्देशक श्रीनारायण सिंह के निर्देशन में स्वर्गाश्रम क्षेत्र से रामझूला पुल पर अभिनेता दिव्यांशु व्यास को झूला पुल पार करते हुए दृश्य फिल्माया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shraddha kapoor
इसके बाद मुनिकीरेती क्षेत्र में गंगा घाट पर फिल्म अभिनेत्री श्रद्धा कपूर एवं दिव्यांशु व्यास के बीच गंगा दर्शन के साथ बातचीत का दृश्य शूट किया गया। इसके अलावा यहां एक कपड़े की दुकान पर देवेंद्र द्वारा श्रद्धा के लिए शॉल खरीदने का दृश्य शूट किया गया। फिल्म यूनिट के सूत्रों के अनुसार, क्षेत्र में पांच दिन शूटिंग शेड्यूल है। इसके तहत स्वर्गाश्रम, लक्ष्मणझूला, ऋषिकेश में विभिन्न लोकेशन पर भी कई दृश्य फिल्माए जाएंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें