फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहिद और श्रद्धा कपूर को रोमेंटिक अंदाज में देखकर थम गई फैंस के दिलों की धड़कनें, आप भी देखिए...

Thu, 07 Jun 2018 04:58 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई टिहरी
विज्ञापन
1 of 5
shahid kapoor
श्रद्धा कपूर और शाहिद ऐसे रोमेंटिक अंदाज में नजर आए तो जिसने भी देखा देखता ही रह गया। तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 5
shahid kapoor
फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ की शूटिंग इन दिनों में नई टिहरी में चल रही है। बुधवार को हनुमान चौराहे पर हुई शूटिंग में फिल्म के अभिनेता शाहिद कपूर और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के बीच एक रोमेंटिक गाना ‘मखमली बहारों में याद करता हूं’ शूट किया गया।
विज्ञापन

3 of 5
shahid kapoor
इस दौरान दोनों स्टार को देखने के लिए प्रशंसकों का जमावड़ा लगा रहा। बुधवार को हनुमान चौराहे पर निर्देशक श्रीनारायण सिंह की फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ फिल्म की शूटिंग हुई। हल्का सफेद रंग के गाउन में श्रद्धा बहुत खूबसूरत नजर आ रही थी, जबकि शाहिद ने भी सफेद व लाल चेक की शॉर्ट कमीज पहनी थी।

4 of 5
shahid kapoor
बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य भी फिल्म यूनिट के साथ टिहरी पहुंचे। उन्होंने इस रोमांटिक गाने के लिए दोनों स्टार को कुछ डांसिंग टिप्स दिए। तीन टेक के बाद गाना पूरा किया गया। वहीं अभिनेता रति शंकर भी शॉट दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shahid kapoor
शूटिंग के दौरान पुलिस ने चारों ओर से ट्रैफिक रोके रखा, जिससे स्थानीय लोगों भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान चारों ओर वाहनों की लंबी कतार लगने से जाम लग गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें