देहरादून जिले में सहसपुर थाना क्षेत्र के सेलाकुई में चार अलग-अलग जगहों पर लगी आग से लाखों का नुकसान हो गया। पीड़ितों ने शासन-प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है। आग बुझाने के लिए दमकल कर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
fire
अरुण मिश्रा की सेलाकुई मुख्य बाजार में पेट्रोल पंप के समीप बीड़ी-सिगरेट की होल सेल की दुकान है। मंगलरात देर रात दुकान में आग लग गई। दुकान से धुआं निकलता देख राहगीरों ने फायर सर्विस को सूचना दी।
विज्ञापन
3 of 6
fire
रात करीब एक बजे मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग को बुझाने का काम शुरू किया, लेकिन आग विकराल रूप ले चुकी थी। आग की लपटों ने पड़ोस में स्थित सचिन कुमार के ढाबे को भी चपेट में ले लिया।
4 of 6
fire
देखते ही देखते दोनों दुकानें धूं-धूं कर जलने लगी। दमकल कर्मियों ने समय रहते ढाबे में रखे सिलेंडर को बाहर निकाल दिया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दुकान में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 6
fire
उधर, करीब सुबह 5:30 बजे पीठ वाली गली में चाय बनाने के दौरान अंगदनाथ के किचन में आग भड़क गई। इससे किचन में रखा छोटा-बड़ा सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
एक अन्य घटना में सुबह छह बजे जमनपुर निवासी नसीबुद्दीन के घर में चाय पकाने के दौरान सिलेंडर में आग लग गई। इससे वहां अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने जलते हुए सिलेंडर को किसी तरह बाहर निकाला। यहां पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग बुझाई।